फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को नहीं मिल रहा पात्र गृहस्थी योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। सरकार की तरफ से गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलता नजर नहीं आ रहा है। दोहरीघाट ब्लाक के अधिकांश गांवों के पात्र लाभार्थियों का नाम पात्र गृहस्थी योजना की सूची से गायब है। कोटेदार तथा विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद भी पात्रों का नाम सूची से काट दिया जा रहा है। इस मामले की तत्काल जांच नहीं कराई गयी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

रामपुर धनौली गांव मुनाकी देवी का कहना था कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने के बाद भी पात्र गृहस्थी कार्ड नहीं बन पाया है। इसी तरह ब्लाक मुख्यालय शिकायत दर्ज करने आई सुशीला देवी, शांति देवी, सरिता, रामनाथ का कहना था कि पात्र गृहस्थी सूची में नाम दर्ज था, लेकिन विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से नाम काट दिया गया है, जिससे लोगाें को निराश होकर लौटना पड़ता है। मामले की अविलंब जांच नहीं हुई तो हम धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस बावत एसडीएम घोसी राजेश कुमार ने कहा कि जिस गांव के लाभार्थियों का राशनकार्ड नहीं बना है। जांच कराकर सूची में नाम दर्ज करा दिया जाएगा। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें