दोहरीघाट। क्षेत्र के आजमगढ़ मोढ़ पर बृहस्पतिवार की रात दस बजे सड़क पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ अनुम मधेशिया (50) गंभीररूप से घायल हो गया। घायल को पीएचसी दोहरीघाट में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया। उधर, चालक ट्रक छोड़कर मौके पर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया। घायल अनुम मधेशिया पुत्र तपेश्वरी दोहरीघाट क्षेत्र के भगवानपुरा गांव का निवासी है। वह बृहस्पतिवार को रोज की तरह काम से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह दोहरीघाट बाजार स्थित आजमगढ़ मोढ़ पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर पहिए के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को दोहरीघाट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के लिए रेफर किया।