फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विचार बन चुका है आरएसएस: जिला प्रचारक तारकेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दोहरीघाट। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से स्थानीय कस्बा स्थित विक्ट्री इंटर कालेज के सभागार में स्वयंसेवक एकत्रीकरण समारोह का आयोजन किया गया। संघ के जिला प्रचारक तारकेश्वर ने कहा कि आरएसएस एक विचार बन चुका है। पूरे राष्ट्र के लिए इसकी विचारधारा में आज जो भी हिंदू भटक कर अन्य धर्मों को अपना रहे थे। आज वे पुन: अपने हिंदू धर्म में वापस आकर आरएसएस संगठन से जुड़कर देश सेवा में अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि हिंदू संगठन की मजबूत नींव ने अपनी सहभागिता देकर राष्ट्र को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। संघ को भारत की संस्कृत की रक्षा के लिए स्थापित किया गया। इसकी शाखाएं गांव, शहर, प्रदेश, देश तथा 100 देशों में इसकी शाखाएं लग रही हैं। जिन अहंकारी व्यक्तियों ने धर्म को हानि पहुंचाई उसका विनाश हो गया। होलिका भी अहंकार की प्रतीक थी। रावण अहंकारी था उसका भी नाश हो गया। कम्युनिष्टों ने हिंदू धर्म को तहस नहस करने की जो चाल चली जैसे नैपाल जैसा हिंदू राष्ट्र तबाह हो गया। आज हिंदू सक्रिय हो गया है और इनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आरएसएस. के झंडे तले आगे बढ़ चुका है। डॉ. मनोज यादव ने कहा कि समय की जरूरत है संघ। सभी लोग संघ से जुड़े और देश की सेवा करें। 17 मार्च को नव संवत्सर के पूर्व संध्या पर मऊ नगर के थोनीधापा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। जिला सहकार्यवाह विनोद कुमार वर्मा, विभाग कार्यवाह रामविलास चौबे, गुलाब चंद गुप्त , संतोष कुमार राय, विनय कुमार राय, नगर चेयरमैन जोगी सोनकर, शिवकुमार उपाध्याय, मारकंडे राय, रामअधीन पांडेय, शिवाजी राय, अवधेश राय, रवि वर्मा, नर्वदेश्वर राय, शशिकांत राय, नागेंद्र राय, ऋषिराज मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, अरविंद साहू, संतोष सिंह, बसंत लाल, रिंकू राय, रमेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें