उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के दो दिवसीय 53वे प्रांतीय अधिवेशन का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने शिक्षकों से शिक्षण कार्यों में पूरी तन्मयता से सहभागिता करने और संगठन की मजबूती कायम रखने की अपील किया। शिक्षा में गिरावट पर गंभीर चिंतन किया। समापन समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक समाज और बच्चों के भविष्य का निर्माता होता है। शिक्षकों के हितों की अनदेखी करने वाली सरकार को अपने राजनीतिक भविष्य का ख्याल रखना होगा। कहा कि शिक्षकों को भी चाहिए कि वह समय से स्कूल कालेज पर जाए और पूरी लगन व तन्मयता से शिक्षण कार्यों को पूरा करें।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने कहा कि वह हर सम्भव शिक्षक हितों की रक्षा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कक्षाओं में पठन- पाठन की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। कहा कि शिक्षक स्कूल जरूर जाएं। कहा कि मेरे कार्यकाल में शिक्षक हितों का पूरा सम्मान किया जाएगा। इसके पूर्व अतिथियों के आगमन पर जिलाध्यक्ष कुलदीप, जकाउल्लाह, विनीत राय, जिला मंत्री अवनींद्र पांडेय आदि ने माल्यार्पण किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।