घोसी। कोतवाली पुलिस ने रविवार को कारीसाथ गांव के पास बलुआ पुरवे से अवैध रूप से बालू लाद कर जा रही ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। साथ ही उसे थाने ले जाकर सीज कर दिया। कारीसाथ के बलुआ पुरवे में अवैध रूप से बालू का खनन करके उसे ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर कारोबारी बेचने के लिए ले जा रहें थे। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस जब गांव पहुंची, तो बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली दिखाई पड़ी। इस दौरान पुलिस ने चालक से परमिशन के कागजात को मांगा, लेकिन चालक कोई कागज नहीं दिखा पाया। इस दौरान पुलिस बालू लदे ट्राली को पकड़ कर कोतवाली लाई। साथ ही वाहन ल्को सीज करज दिया। पकड़ा गया चालक पप्पू घोसी कोतवाली क्षेत्र के कारीसाथ गांव का निवासी है, उसने पूछताछ में बताया कि वह बलुआ पुरवे से बालू खोेदकर कारीसाथ निवासी ट्रैक्टर मालिक के यहां ले जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।