फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर पार्क बनने से पूरा होगा नौजवानों का सपना:अनिल राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। क्षेत्र के डीहतिलक ठाकुर गांव में रविवार को प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर ने वाटर पार्क एवं रिसोर्ट का शिलान्यास किया। अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्घ है। कहा कि रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में पयर्टन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में इस क्षेत्र को आधुनिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जाएगी। पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगी।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में वाटर पार्क एवं रिसोर्ट बनने से जिले के बच्चों तथा नौजवानों का सपना पूरा होगा। वाटर पार्क के बन जाने से इस क्षेत्र का विकास होने के साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस क्षेत्र के लोग अब तक वाटर पार्क को हिंदी सिनेमा औऱ टेलीविजन पर ही देखते थे, वह अब उनके क्षेत्र रतनपुरा जैसे गांव में भी देखने को मिलेगा। वाटर पार्क आसपास के जनपदों में नहीं है। इसके बन जाने से रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र का ही भाग्य बदल जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मंसूर हासमी ने बताया कि आगामी मार्च तक वाटर पार्क बनाए जाने का लक्ष्य है । यह पार्क लगभग दो करोड़ की लागत से बनेगा। समारोह को मऊ नगरपालिका चेयरमैन तैयब पालकी, सांसद हरिनरायन राजभर, भाजपा नेता भरत भैया ने भी संभोधित किया। इस मौके पर भगवान दास गुप्ता, रामाश्रय मौर्य, स्वतंत्र सिंह, मतलूब अंसारी, प्रेम गौड़, रामकृष्ण भारद्वाज, डॉ. एस सिद्धार्थ आदि ने संबोधित किया। अंत में डॉ. मंसूर हासमी ने आगत अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें