फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने 21 किलो गांजा के साथ तश्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाने की पुलिस ने सोमवार को रामपुर बेलौली गांव के पास से 21 किलो गांजा के साथ एक बाइक सवार को पकड़ा। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पकड़ा गया तस्कर मधुबन थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। पुलिस ने वाहन को सीज कर आरोपी का संबंधित धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार को रामपुर बेलौली पुलिस चौकी के पास थानाध्यक्ष चौकी प्रभारी के साथ वाहनों की चेंकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका। इस दौरान पुलिस को देख वाहन पर पीछे बैठा व्यक्ति फरार हो गया। जबकि बाइक चला रहे व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से बोरे में रखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस की माने तो आरोपी के पास से 21किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत बाजार में लाखों रुपये है। गिरफ्तार आरोपी बब्बन यादव पुत्र हरदेव हरदेवपुर गांव का निवासी बताया गया। जबकि उसका साथी कंधरापुर गांव का निवासी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। सीओ श्वेता आशुतोष ओझा ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के पास से 21 किलो गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ की जा रही कि आरोपी इतना ज्यादा गांजा कहां से लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें