फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का दुस्साहस

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर।थाना क्षेत्र के खुरहट चौकी से पांच सौ मीटर दूर पश्चिम दिशा में मऊ आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को शुकवार की रात चोर चुरा ले गए। खुरहट गांव निवासी सोनू वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर दूरी पर आजमगढ़ मऊ मुख्य मार्ग पर है।शुकवार को रोज की भाँति सोनू वर्मा शाम सात बजे के करीब दुकान बन्द कर घर चला गया और दो ट्राली दुकान के बाहर ही खड़ी थी ।रात में चोर ट्रैक्टर लेकर आये और दुकान के बाहर खड़ी एक ट्रॉली को लेकर चलते बने।शनिवार की सुबह जब सोनू दुकान खोलने पहुंचा तो बाहर खड़ी दो ट्राली में से एक को गायब देख सन्न रह गया। पीड़ित के द्वारा घटना की जानकारी सौ नम्बर और स्थानीय पुलिस चौकी को दी गई।मौके पर पहुचे खुरहट चौकी प्रभारी घटना की जानकारी ली। दुकान के बाहर लगी सीसीटीवी कैमरे में ट्रैक्टर से ट्राली को ले जाने की घटना कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें