बढुआ गोदाम । शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के देवपरवा नाला के पास शुक्रवार की रात में एक अज्ञात युवक घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा था । कोतवाली पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया । शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात में एक युवक उम्र 30 को घायल अवस्था में सड़क के किनारे बेहोश पड़ा था । युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत अभी भी गंभीर हैं युवक अस्पताल में अभी भी अचेत अवस्था में हैं । जिससे उसका नाम और पता नही चल पाया हैं ।