फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, जरूरत के हिसाब से नहीं लगेगा ट्रांसफार्मर, तो करेंगे धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजियापुर हरीजन बस्ती मेें बिजली विभाग की तरफ से आपूर्ति के लिए स्थापित 25 केवीए का ट्रांर्सफार्मर चार दिन पूर्व ओवर लोड के चलते जल गया था। इसके बाद से गांव में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। जबकि पंचायत ने आबादी हिसाब से ज्यादा लोड है, गांव के लोगों ने यहां पर हैवी ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग किया है। वहीं चार दिन से फुंका ट्रांसफार्मर को सूचना देने के बाद भी सुधारवाया नहीं जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

पंचायत के हरिजन बस्ती में लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार को अचानक लोड ज्यादा होने से जल गया। ट्रांसफार्मर के जलने से बस्ती में बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों की मानें तो सूचना देने के बाद भी अधिकारी इस संबंध में ध्यान नहीं दिए। वहीं इस बारे में गांव के जगदीश प्रधान बृजभान अच्छे लाल सुनील हरिशचंद इंद्रदेव ओमप्रकाश मुखलाल प्रसाद आदि का कहना है विगत एक सप्ताह पहले भी ओवर लोड होने से ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इस दौरान विभाग ने ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर जलने की बात बताया था। जबकि गांव के लोग विभाग से यहां पर ज्यादा क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को लगाने की मांग लंबे समय से कर रहें हैं। लेकिन विभाग बार बार 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा रहा।
इनसेट
मांग पूरी न होने पर तहसील पर करेंगे प्रदर्शन
दुबारी। ग्राम गजियापुर के प्रधान जगदीश, बृजभान, अच्छे लाल और सुनील सहित अन्य ग्रामीणों ने बिजली विभाग के मनमाना रवैया को लेकर आक्रोश हैं। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना हैं कि लोड समस्या को जानते हुए विभागीय अधिकारियों की ओर से बार बार ट्रांसफार्मर जलने पर 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा दिया जा रहा। जिसके चलते दस दिन के भीतर दूसरी बार ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। उधर इस समस्या का जल्द निराकरण न होने पर ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन की बात कही। वहीं इस संबंध में मोलनापूर सब स्टेशन के प्रभारी अच्छे लाल का कहना है कि अभी कोई सूचना नही है लेकिन 28 को उसका स्टीमेट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें