फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात डीएम ने किया अस्पतालों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने गुरुवार की आधी रात जिला चिकित्सालय और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अस्पतालों की दशा काफी खराब मिली। अस्पतालों में व्याप्त गंदगी को देख डीएम काफी नाराज हुए। इस दौरान डीएम ने दोनों अस्पतालों के सीएमएस से जबाब तलब किया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर के साथ दोनों के शौचालय भी काफी गंदा दिखा। महिला अस्पताल का शौचालय जो जाम बताया गया। मरीजों ने महिलाओं और उनके तीमारदारों को शौच आदि के लिए बाहर जाने की विवशता बताई। भीषण ठंड में वार्ड की खिड़कियां टूटी देख डीएम हैरान रह गए। महिला अस्पताल के चैनल गेट जाम रहे। अस्पतालों में मिली खामियों पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताया। डीएम ने भर्ती मरीजों से भी वार्ता किया। भर्ती मरीज मीरा, पूनम, शबाना, मीना, उस्मान, राम अवध, विनय कुमार ने बताया कि दीवाईयां बाजार की लिखी जा रही हैं। इस पर डीएम ने जांच कराकर बाहर की दवा लिखने वाले डाक्टर के विरूद्घ कार्रवाई करने का आदेश दिया। भर्ती मरीजों ने बताया कि यहां उन्हें भोजन भी नहीं दिया जा रहा है। इस पर भी जिलाधिकारी सीएमएस को स्पष्टीकरण मांगा। डीएम के औचक निरीक्षण की जानकारी पाकर सीएमएस डा. बृज कुमार रात को भागे-भागे अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान डीएम वापस हो चुके थे। महिला अस्पताल में भर्ती मरीज कंचन दुबे , सोनमती और बबिता ने जिलाधिकारी के पूछने पर बताया कि अस्पताल का शौचालय कई दिनों से जाम है। सीएमएस से शिकायत करने पर उसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। विवश होकर उन्हें बाहर जाना पड़ रहा है। बेड की चादर कभी बदली ही नहीं जाती। रात में कोई लेडी डाक्टर नहीं रहती। अस्पताल में कोई चौकीदार नहीं है। इसके गेट जाम रहते हैं , ये कभी बंद ही नहीं होते , इससे रात में अवांछित तत्वों के अंदर घुस आने का डर बना रहता है। डीएम के पूछने पर प्रसूताओं ने बताया कि उन्हें भोजन और नाश्ता मिलता है। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय को सख्त निर्देश दिया कि अस्पताल में साफ-सफाई कराए, चादर प्रतिदिन बदली जाए, मरीजों को दवाइयां और भोजन नियमित रूप से दिया जाए। अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रशिक्षु आईएएस कुमार हर्ष, नगर मजिस्ट्रेट हंसराज यादव, तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी उपस्थित
विज्ञापन

रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें