चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ताजपुर मुहल्ले में बुधवार को पानी में करेंट उतरने से चपेट में आई छात्रा की मौत हो गई। छात्रा विद्यालय जाने की तैयारी में स्नान करने गई थी। इस दौरान बिजली वाटर हीटर पानी गरम करने के लिए लगा था। पानी लेने के दौरान वह करेंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिवार के सदस्य जबतक छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल ले गए उसकी मौत हो गई।
मृत छात्रा ज्योति जायसवाल 18, कक्षा 11 की छात्रा थी। वह चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ताजपुर मुहल्ला निवासी ताड़क जायसवाल की पुत्री थी। ज्योति चिरैयाकोट बाजार स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज में पढती थी। बुधवार की सुबह वह स्कूल जाने के लिए स्नान करने गई। इस दौरान स्टील की बाल्टी में पानी गरम करने के लिए लगाए वाटर हीटर को जल्दी में उसे पकड़ लिया। इस दौरान करेंट की चपेट में आ गई। परिवार के लोग जबतक उसे बचाने के लिए प्लग आदि निकाला, वह झुलस गई थी। परिवार के सदस्य उसे अचेतावस्था में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। आजमगढ़ जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।