फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप कैनाल नहर बंद, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। रबी फसल के सिंचाई के पीक आवर मेंचौधरी चरण सिंह पंप नहर में सिल्ट सफाई का कार्य चल रहा है। जगह जगह नहर में दरारें पड गई है। अभी तक नहर के चालू न होने से किसान परेशान हैं। अगेती फसल सिंचाई योग्य हो गई है, लेकिन नहर में पानी न आने से सिंचाई कार्य न होने से फसल के नुकसान होने की चिंता सताने लगी है। सिल्ट की सफाई के नाम पर महीनों से नहर बंद चल रही है जिससे किसानों मे हाहाकार मचा हुआ है। इस संबंध में ठाकुर गांव के पूर्व प्रधान किसान जयप्रकाश राय, कोरौली के अवधेश राय, जमीराचौराडीह के भोला मौर्य तथा बसियाराम के रामबचन यादव का कहना है कि पीक आवर में विभाग की तरफ से सिल्ट सफाई का कार्य कराया जाता है। सिल्ट की सफाई के नाम पर महीनों से नहर बंद है। नहर मे पानी न आने से फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है।इस बाबत सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विरेंद्र पासवान का कहना है कि नहर मे सिल्ट की सफाई हो रही है एक हफ्ते मे सफाई हो जाने के बाद नहर चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें