फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र के सहादतपुरा में स्थित एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एचडीफसी के कार्यक्रम पैन इंडिया के तहत रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बृज कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि बैंक द्वारा हर वर्ष दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में सभी शाखाओं द्वारा रक्तदान किया जाता है। इसका मूल उद्देश्य होता है बैंक द्वारा सामाजिक सरोकार में सहभागिता। रक्तदान शिविर में कुल 25 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर डब्ल्यूबीओ सचिन सिंह, प्रदीप, नीतिश, ज्ञानेंद्र, शफीक, राजेश, अजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें