फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के माहताब पुर के पास बुधवार को दोपहिया और ऑटो की भिड़ंत में बुरी तरह घायल दो पहिया वाहन सवार बरडीहा गांव निवासी 40 वर्षीय राकेश चौहान की गुरुवार की रात आजमगढ़ के एक चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के दिन राकेश चौहान अपने ससुराल कोलौरा पट्टी से दो पहिया वाहन पर सवार होकर मुहम्मदाबाद गोहना आ रहा था कि महताबपुर गांव के पास उसकी बाइक एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई और वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। परिवार वालों ने आजमगढ़ के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें