गैरहाजिर छह अधिकारियों का वेतन रोका
स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक
मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा के दौरान अनुस्थित रहने पर दिया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही मैदान में उतने वालों के साथ-साथ जिला प्रशासन भी सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुपस्थित रहे छह अधिकारियों से प्रभारी डीएम ने स्पष्टीकरण मांगने का आदेश जारी किया। इस दौरान उनका वेतन रोकने के लिए कहा। बोले संतोषजनक उत्तर न देने वाले अधिकारियों का वेतन काटा जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा की गई। निकाय सकुशल संपन्न कराने के लिए बैठक में प्रतिभाग करने वाले प्रभारी, सहायक प्रभारी अधिकारियों,आरओ,एआरओ और सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेटों को आवंटिक कार्यो की पूरी जानकारी दी गई। सीडीओ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ सकुशल तथा शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराए। सीडीओ ने सभी उपजिलाधिकारियों तथा नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन कराएं।
प्रभारी अधिकारी निर्वाचन अपर जिलाधिकारी मनीलाल ने निर्वाचन संबंधी सभी के कार्यो को विस्तार से समझाया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर लें। पोलिंग बूथो पर पर्याप्त छाया, रैम्प, लाईट, पहुंच मार्ग आदि का सर्वे कर लें।इससे अगली बैठक में उस पर विचार कर उन समस्याओं का दुर किया जा सके। बैठक से अधिशासी अधिकारी पीडब्यूडी, अधिशासी अधिकारी सिंचाई, अधिशासी अधिकारी विद्युत विभाग द्वितीय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक पिलखी सौरभ वर्मा, मनोरंजन कर अधिकारी अनुपस्थित रहे। प्रभारी डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। इस दौरान उनका वेतन रोकने और संतोषजनक उत्तर न देने वालों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।