फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प दंश से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसेना/ रानीपुर (मऊ)। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में सर्पदंश की एक आठ वर्षीय बालिका व एक 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के भिक्खमपुर गांव निवासी एक युवती शनिवार को सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृत युवती संगीता (17) चिरैयाकोट थाने के भिक्खमपुर गांव निवासी चिथरू चौहान की पुत्री थी। बताया जाता है युवती शुक्रवार की रात खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान उसे किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं रानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में शनिवार को एक आठ वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। बताया जाता है कि रानी चौहान पुत्री पप्पू चौहान शनिवार को घर के समीप दोपहर में खेल रही थी। इसी दौरान उसे सर्प ने काट लिया। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें