सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेहपुर में रविवार की रात घर के बरामदे में अपने दो बच्चों के साथ एक चौकी पर सोयी हुई एक महिला की चोटी अचानक कट गयी । महिला के शोर मचाने पर उसके पति सहित आस पास के लोगों ने इधर उधर देखा पर चोटी काटने वाला कोई दिखाई नही पड़ा । इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप है और अफवाहों का बाजार गर्म है।
चिरैयाकोट क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव की रहने वाली महिला मंजू पत्नी नन्दलाल राम अपने घर के सामने बरामदे में एक चौकी पर दो बच्चों के साथ रविवार की रात सोई हुई थी। पास में ही उसका पति नन्दलाल भी थोड़ी दूरी पर सोया हुआ था । रात में लगभग तीन बजे महिला को लगा की उसका बाल कोई खींच रहा है । जब वह बाल पर हाथ रखी तो चोटी गायब थी। वह चौकी से उतर कर खड़ी हो कर देखी तो चोटी नीचे गिरी पड़ी हुई थी । वह शोर मचाने लगी महिला का शोर सुनकर पति और आस-पास के लोग भी जग गये। इधर-उधर देखा पर कोई सुराग न लग सका ।चोटी कटने की खबर लगते ही गांव के महिलाओ में भय व्याप्त हो गया। गांव की महिलाएं रात के समय अकेले में कहीं जाने और बरामदे में या घर से बाहर सोने से मना कर रही है। इस घटना के संबंध में हालां कि पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।