फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करट से मौत पर बिजली कर्मचारियों के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के मखमेलपुर गांव के पास मंगलवार को गिरे पोल के साथ बिजली के तार की चपेट में आकर मरे वृद्घ के परिवारीजन ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित परिवार के लोगों ने बिजली विभाग के अज्ञात कर्मचारियों को आरोपित किया है।
विज्ञापन

बताते चले मंगलवार को मधुबन थाना क्षेत्र के मखमेलपुर गांव के पास बिजली का खंभा गिर गया था। इस दौरान गिरे खंभे के तार बिजली का तार भी गिरा। जिसमें करंट प्रवाहित था, करंट लगने की चपेट में आने से घोसी कोतवाली क्षेत्र के खैरामुहम्मदपुर गांव निवासी वृद्घ जंगली राजभर की मौत हो गई थी। घटना के समय जंगली चचाईपार स्थित अपने खेत को देखने के लिए गया था। घटना से नाराज जंगली के परिवारीजन के साथ गांव के लोगों ने चचाईपार बाजार में जाम लगा दिया था। घंटो बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। इस दौरान मृतक के परिवारीजन के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने थाने में अज्ञात बिजली कर्मचारियों के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान कर्मचारी का नाम उजागर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें