अमिला (मऊ)। अमिला-जीयनपुर मार्ग पर घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला (अकटहवा) के पास बुधवार को अल-सुबह एक बेकाबू ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया। इससे बिजली का पोल टूट कर मार्ग पर झुक गया ।इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। जबकि विद्युत आपूर्ति बाधित है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दे दी है। विभागीय कर्मचारी टूटे पोल को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के काम में लगे रहे।