विद्यालय में पौधरोपण के साथ छात्रों को यूनीफार्म वितरित
कोपागंज (मऊ)। कोपागंज ब्लाक अंतर्गत सहरोज प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को वन महोत्सव 2017 तथा नि: शुल्क ड्रेस वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया तथा कक्षा -2 के बच्चों को यूनिफार्म वितरित किया। इस दौरान बच्चों, शिक्षकों, रसोइयों और सह समन्यवक आदि ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। खंड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम ने कहा कि हर बच्चा ,अभिभावक एवं शिक्षक अधिक से अधिक पौधे लगावें साथ ही उनकी सुरक्षा संकल्पित होकर अवश्य करें। इससे हमें स्वच्छ पर्यावरण और शुद्ध हवा मिल सकेगी तथा हम निरोग रह सकेंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शालिनी श्रीवास्तव, अजीत पाल ,प्रवीण श्रीवास्तव ,रमाकांत राय, हरिश्चंद्र यादव, शमा परवीन आदि शिक्षक उपस्थित रहे।