फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ के घर में घुसकर 15 लाख की चोरी

विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के बिलौझा गांव स्थित मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
हलधरपुर।थाना क्षेत्र के बिलौंझा बाजार में मंगलवार की रात सराफ के घर घुसे चोरों ने 15 लाख की भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दीवार में बनाई गई तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे गए डेढ़ लाख रुपये नगद, साढ़े सात किलो चांदी, डेढ़ लाख रुपये नगद और 180 ग्राम सोने के जेवरात उठा ले गए। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सराफ की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। बिलौंझा गांव निवासी पंकज सोनी अपने पुश्तैनी मकान में सराफा का कारोबार करते हैं। मंगलवार को वह आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गये। बुधवार की सुबह पंकज की मां मालती जब उठी तो उनकी निगाह कमरे के अंदर की दीवार में बनी तिजोरी पर गई जो टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो तिजोरी में रखे गहने और नगदी गायब थे। मालती ने शोर मचाते हुए चोरी की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। पंकज ने घटना की जानकारी112 डायल पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष शत्रुंजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस को दी गई तहरीर में पंकज ने साढ़े सात किलो चांदी और एक लाख 50 हजार रुपये और 180 ग्राम सोने के गहने चोरी होने की बात कही है। चोरों ने पड़ोसी प्रदीप और रिंकू पटहारा के मकानों के दरवाजों के ताले भी तोड़ डाले थे। लेकिन उनके घरों में अंदर नहीं घुस पाए। चोरी की घटना से बाजारवासियों में दहशत है। एसओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष डा. राम गोपाल गुप्त ने सराफ के घर से भीषण चोरी होने की घटना पर आक्रोश जताया है। उन्होंने चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी गए सामानों की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें