फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 वेंटिलेटर, 224 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मौजूद

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस वार्ड में भर्ती मरीजों का इलाज करते स्वास्थकर्मी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। संक्रमण की चौथी लहर की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से व्यापक तैयारियां की जा रही है। जिले में 14 वेंटिलेटर, 224 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा है। इसके साथ ही जिले में चार स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं। विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। कोरोना की दूसरी लहर से जिले में ऑक्सीजन का संकट गहरा गया था। कोरोना काल में ही शासन की तरफ से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की गई हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की कवायद तेज हो गई है। जिले मे जिले में 14 वेंटिलेटर, 224 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा है। एंबुलेंस की संख्या 18 है। मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत से बचाने के लिए चार ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। कोरोना को देखते हुए कोपागंज के टड़ियांव में 100 शैय्या, परदहां में 20 शैय्या, मुहम्मदाबादगोहना में 22 शैय्या तथा महिला अस्पताल में 100 शैय्या की क्षमता की पाइप लाइन बिछाई गई है। चारों ऑक्सीजन प्लांट चालू अवस्था में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो सावधानी का प्रयोग कर कोरोना से बचा जा सकता है। इसके लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। कोरोना संक्रमण तथा आपातकालीन स्थिति में मरीजों का अब ऑक्सीजन की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। कोरोना संक्रमण काल में जिला अस्पताल को स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। यहां डायलिसिस यूनिट में प्रतिदिन मरीजों को डायलिसिस करने की सुविधा है। पीआईसीयू की सुविधा होने से गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों को निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि जनपद में 39 वेंटिलेटर तथा 63 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं। जिले में बने सभी ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं। अस्पतालों में बेड तक पहुंचने वाली पाइप लाइन बिछाकर ऑक्सीजन सप्लाई की जाती है। कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें