तहसील सदर बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार को अध्यक्ष सहित विभिन्न पदो पर कुल 15 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन व मंत्री पर एक ने नामांकन किया। इस प्रकार मंत्री पद के लिए अखिलेश श्रीवास्तव का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। दाखिल पर्चों की जांच 13 जनवरी को व पर्चा वापसी 14 जनवरी को होगा।
तहसील सदर बार एसोसिएशन के एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्रनाथ राय ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन के लिए विभिन्न पदों पर कुल 15 लोगों ने नामांकन किया।
इसमें अध्यक्ष पद के लिए बद्रीनाथ सिंह, दुर्गादत्त चौबे व अखिलानंद सिंह ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए जयशंकर गिरी तथा मंत्री पद के लिए अखिलेश श्रीवास्तव ने नामांकन किया। सहमंत्री प्रशासन केे लिए रविंद्रनाथ व प्रेमप्रकाश तथा सहमंत्री लाइब्रेरी के लिए राजीव पांडेय ने नामांकन किया।
कोषाध्यक्ष पद के लिए बालमुकुंद सिंह, कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए शैलेंद्र राय, दीपक राय, राजेश कुमार पांडेय और वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए हरिविलास मिश्र, श्रीनरायन यादव व रामनक्षत्र मिश्र ने नामांकन किया।
इस प्रकार अध्यक्ष व सहमंत्री प्रशासन के अलावा शेष पदो पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। दाखिल पर्चों की जांच 13 जनवरी को होगी। तथा 14 जनवरी को नामांकन वापस लिया जा सकता है। मतदान 20 जनवरी को होगा। मतदान के लिए कुल 64 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। नामांकन को लेकर तहसील परिसर में दिनभर सरगर्मी बनी रही।