फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: उन्नाव ले जा रहे 15 पशु बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम ट्रक में ठूंसकर छपरा से उन्नाव ले जा रहे 15 पशुओं को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के भुजही मोड़ से बरामद किया।
विज्ञापन

ट्रक में मौजूद चार पशु तस्करों को भी हिरासत में लिया है। तस्करों पर मुकदमा दर्ज करते हुए बरामद पशुओं को क्षेत्र के गालिबपुर गांव के बगीचे में रखा गया है।
जानकारी देते हुए कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम 6 बजे मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक जितेश कुमार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के भुजही मोड़ के समीप खड़े ट्रक संख्या UP35AT9943 की जांच किए तो उसमें 13 भैंस और दो पड़वा क्रूरता पूर्वक बांधकर रखे गए थे।
विज्ञापन

ट्रक पर मौजूद चार पशु तस्करों भागने लगे तो पुलिस ने सभी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ट्रक सहित पशुओं को कोतवाली लाई।
पूछताछ में पशु तस्करों ने बताया कि पशुओं को छपरा जनपद के खुदाई बाग से उन्नाव ले जा रहे थे। पशु तस्करों ने यह भी बताया कि इसके पहले भी दो बार पशुओं को उन्नाव ले जाकर स्लाटर हाउस में बेच चुके हैं।
आरोपियों में उन्नाव के सराय बागा सगवर निवासी ट्रक चालक अवनीश कुमार, उन्नाव के त्रिलोकपुर पुरवा निवासी जितेंद्र यादव, हरदोई के टंडियाव निवासी महबूब और रहमत को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें