फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

218 घरों का सर्वे करते हुए 1434 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (मऊ)। दो कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट बने रानीपुर गांव में शनिवार को पांच टीमों ने सर्वे किया। टीम ने 218 घरों का सर्वे करते हुए 1434 लोगों की जांच की गई। रानीपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार के नेेतृत्व में पांच सदस्यीय पांच टीम ने रानीपुर गांव का सर्वे किया। टीम ने दोनों पॉजिटिव मरीजों के घरों के 250 मीटर दायरे के 218 घरों का सर्वे करते हुए 1434 लोगों की जांच की।
विज्ञापन

जांच में टीम को कोई बाहरी व्यक्ति नहीं मिला न ही कोई संदिग्ध मिला। टीम ने इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए इससे बचाव के प्रति जागरूक किया। बताते चले कि एंटीजेन टेस्ट में गांव में पहले सेवानिवृत्त शिक्षक तथा एक युवक के संक्रमित मिलने के बाद गांव को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।सर्वे टीम में रामसहाय, मंगलसेन, हिंमाशु उपाध्याय, हरिश्चंद, अनुलता, निशा, नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें