फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कर्मचारियों को दूसरे दिन शनिवार को सिकटिया स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के प्रांगण में प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे दिन के प्रशिक्षण में 2200 पीठासीन सहित मतदान अधिकारी के सापेक्ष 2135 मतदान अधिकारी तथा पीठासीन अधिकारियों ने प्रशिक्षण हासिल किया। 67 अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम को नोटिस जारी की गई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी तथा मुख्य विकास अधिकारी एके मिश्र रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यशाला में 50 मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कर्मियों को वीवीपैट व ईवीएम के संचालन पर विस्तार से प्रकाश डाला। लोक सभा चुनाव संपन्न कराने के लिए शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण में दोनों
पालियों को मिलाकर 2200 के सापेक्ष 2135 मतदान अधिकारी तथा पीठासीन अधिकारियों ने प्रशिक्षण हासिल किया। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने अनुपस्थित मतदान अधिकारी तथा पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह सोमवार को पूर्वाह्न 10बजे लिटिल फ्लावर स्कूल सिकटिया पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए। साथ्ज्ञ ही प्रशिक्षण प्राप्त करे। अन्यथा अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्घ लोक प्रतिनिधित्व एक्ट की धारा 1951के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें