भारत विकास परिषद की तरफ से नगर के बलिया मोड़ स्थित एक अस्पताल के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
इस अवसर पर अध्यक्ष के रूप में मुरारी लाल केडिया, सचिव रामनरेश, सुमन पांडेय, कोषाध्यक्ष रश्मि बरनवाल, महिला संयोजिका पुष्पा जायसवाल को मुख्य अतिथि परिषद के नशामुक्ति के प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख विक्रम गुप्त ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। प्रांतीय प्रकल्प के विक्रम गुप्त ने कहा कि अपने सदस्यों के लगन तथा परिश्रम के दम पर दो वर्षों में सत्र का 11 सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. अलका राय, सचिव प्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष रवीश तिवारी ने पिछले दो वर्ष के कार्यकाल का आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसके उपरांत सदस्यों ने फूल की होली खेली। होली व चैता गीत का आनंद उठाया।
इस दौरान भाजपा नेता योगेंद्र नाथ राय, एपी मिश्र, शीला मिश्रा, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, रमेश राय, डॉ. नवीन सिंह, ऋचा सिंह, ऋचा त्रिपाठी, मधु राय, ऋतु अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, डाली बरनवाल, मधुलिका बरनवाल, राजेश पांडेय, हरेंद्र यादव, आनंद तिवारी, हुमा रिजवी, पंकज उपाध्याय, सरिता केडिया आदि मौजूद थे।