घोसी। तहसील क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने गणित की परीक्षा में वाट्सअप से नकल के आरोप में परीक्षार्थी सहित दो नामजद के साथ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के टेघना स्थित केदारनाथ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रभान ने बताया कि विद्यालय के कक्ष संख्या 19 में सोमवार की दूसरी पाली में इंटर गणित की परीक्षा में निरीक्षण के दौरान शैलेश कुमार निवासी पीडासुई अहिलाश पुर वाट्सअप के जरिए नकल कर रहा था। चेक किया तो उत्तर संतकुमार द्वारा भेजा गया मिला। इस पर परीक्षार्थी को रस्टीकेट कर दिया। शैलेश कुमार, संतकुमार के साथ सहयोग करने को लेकर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। साथ आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।