नगर के गार्डेन सिटी पब्लिक स्कूल तथा मेरी सिटी इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यकम में बच्चों ने गुजराती, मराठी, हरियाणवी संगीत पर नृत्य से लोगों का मन जीत लिया।
मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने अभिभावकों को सलाह दी कि वह बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ अच्छे आचरण पर भी बल दें। प्रधानाचार्य अकील अहमद ने कहा कि अभिभावक तथा अध्यापक दोनों बच्चों के प्रति दोस्ताना व्यवहार रखें ताकि बच्चे अपनी समस्याओं को आपसे खुलकर कह सकें। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अर्चिता, सुमित, अंशप्रताप सिंह, मोनी, सत्यम, नितिन, सुप्रिया, तनु, विशाल, रिया, सुकृति, गीतांजलि, अबुतालिब, श्वेता, दर्शिता, राज आदि छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।