फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझा शहर, रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शादी विवाह की तेज लग्न के कारण तथा बाजार में आड़े तिरछे वाहनों के खड़े होने से शहर की सड़कों पर दिन भर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इससे लोगों को बेहद कठिनाई झेलनी पड़ी। सोमवार सुबह 11 बजे से देर शाम तक नगर के मुख्य मार्गों तथा एनएच 29 पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को दिन भर जाम लगने के कारण वाहन पर सवार लोगों के अलावा पैदल राहगीरों को दूरी तय करने में कड़ी मशक्कत झेलनी पड़ी। खासकर शहर के आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, गाजीपुर तिराहा, बालनिकेतन तिराहा, भीटी चौराहा, मिर्जाहादीपुरा चौराहा के पास स्थिति विकट रही। बाजारों में भीड़ और बालनिकेतन तिराहा से आजमगढ़ मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण कार्य और सड़क किनारे बेतरतीब वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने से जाम दिन भर रुक रुककर लगता रहा। इसके अलावा बालनिकेतन तिराहा स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों के आने जाने पर गेट बंद होने से जाम की स्थिति बनी रही। इसका असर बालनिकेतन तिराहा से लेकर कलेक्ट्रट तिराहा तक पड़ा। इसके अलावा राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 दिनभर रुक रुक कर लगने वाले जाम से भी लोग हलकान रहे। उधर भीषण जाम को देखते हुए पुलिस अधिकारी खुद यातायात व्यवस्था को संभालते दिखे। जहां शहर कोतवाली के कोतवाल आजमगढ़ मोड़ पर यातायात व्यवस्था को ठीक करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें