फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर ने मऊ को हराकर किया शिल्ड पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला क्रिकेट संघ तथा शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से नगर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मऊ तथा गोरखपुर के बीच खेला गया। गोरखपुर ने मऊ को एक रन से हराकर शिल्ड अपने नाम कर लिया। गोरखपुर की अंतिमा सिंह को वोमेन आफ दी सिरीज तथा वोमेन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

टास जीतकर मऊ की महिला क्रिकेट टीम ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। मऊ के खिलाड़ियों के शानदार गेंदबाजी से 20 ओवर के मैच में 18 ओवर में आल आउट होकर 85 रन ही बना सकी। जीत के लिए 86 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी मऊ की टीम 20 ओवर में 84 रन ही बना सकी। मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह रहे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अजीत सिंह, साबिर खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें