परदहा ब्लॉक के बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र से निकला हाईटेंशन तार मंगलवार की रात बनौरा गांव के पास टूट गया। जिससे 40 गांवों में 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। तार टूटने की जानकारी पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को मरम्मत करने के बाद तार जोड़कर आपूर्ति चालू कर दी।
परदहा ब्लाक के बनौरा गांव के पास बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र से गुजरा हाईटेंशन तार मंगलवार की रात 12 बजे टूट गया। तार के टूटने से क्षेत्र के अमारी, कसारी, खुरहट, बैजापुर, कासिमपुर, रैनी, भूपतनगर, मठिया, भौरेपुर, जमालपुर सहित 40 गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने तार टूटकर गिरने की सूचना उपकेंद्र के कर्मचारियों को दी। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को मेंटेनेंस कार्य कर देर शाम करीब तीन बजे टूटे तार को जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इस बाबत अवर अभियंता विवेक खरवार का कहना है कि तार टूट गया था। जिससे आपूर्ति ठप हो गई थी, मेंटेनेंस कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ब्यूरो