फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिसर में दिख रही देश के विभिन्न प्रांतों की कलाकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के जीवनराम छात्रवास के मैदान में आयोजित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के परिसर में देश के विभिन्न प्रांतों की कला संस्कृति देखने को मिल रही। इसमें विभिन्न प्रांतों के कलाओं को उकेरती वस्त्रों के साथ देशी मुरब्बा, के अलावा अन्य दवाओं का अंबार लगा है। सुबह दस से रात नौ बजे तक प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ उमड रही। प्रदर्शनी का उद्घाटन 10 दिन पूर्व किया गया। प्रदर्शनी में आंवले के साथ अन्य तरह के मुरब्बों के साथ काश्मीरी शाल, स्वेटर और सदरी पर लोगों का रुझान दिखा। कड़ाके की ठंड न पड़ने के कारण खादी के कंबल, गद्दा, रजाई की बिक्री अपेक्षाकृत कम हो रही है। जबकि प्रदर्शनी में अचार, मुरब्बा, ड्राईफूड, मोजा विभिन्न प्रांतों की बनी साड़ियों के साथ चमड़े के सामानों की पूछ ज्यादा है। अब तक के आंकड़े में दुकादारों ने लगभग 50 लाख से अधिक मूल्य का सामन बेच चुकें हैं। प्रदर्शनी संचालक अखिलेश सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर तक प्रदर्शनी चलेगी। अगले पांच दिनों में आराम से 50 लाख की और बिक्री होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें