फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रा पब्लिक स्कूल में मनाया गया क्रिसमस उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में शनिवार को क्रिसमस उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने यीशु के जीवन का मंचन कर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक विजय बहादुर पाल ने बच्चों को क्रिसमस उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें क्रिसमस पर्व और ईसा मसीह के बारे में जानकारी दी। कहा कि भगवान प्रभु यीशु लोगों की भलाई की और आज भी दुनिया में जीवित हैं। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इससे पहले विद्यालय में बच्चों ने रंग बिरंगे पोशाकों में सजधज के क्रिसमस ट्री को सजाया। वहीं सांता क्लाज बने बच्चों ने दूसरें छात्रों को टॉफियां, चाकलेट और उपहार वितरित किए। साथ ही प्रभु यीशु के जीवन से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन किया। इस मौके पर प्राचार्य केसी पीटर, उप प्रधानाचार्या सवीजा पीटर, कंचन सिंह, दिपाली चंद्रायन, पॉल जोस तथा रेखा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें