मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के घोसी मधुबन मार्ग पर स्थित सिपाह इब्राहिमाबाद में बुधवार की देर शाम ट्रैक्टर ट्राली से एक बाइक की भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार घायल हो गया। लोगों ने घायल ब्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुबन में भर्ती कराया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लोगों की मांग के मद्देनजर सड़क पर ब्रेकर बनाने की बात कहते हुए जाम को समाप्त कराया। बुधवार की देर शाम एक बाईक सवार अपने घर सिपाह जा रहा था कि सिपाह से मधुबन की ओर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई जिससे बाईक सवार युवक घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने घायल ब्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुबन मे भर्ती कराया। नाराज लोगों ने
सड़क पर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी नीरज पाठक ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याए सुनीं। लोगों ने बताया कि सड़क नई बनने के कारण गाड़ियां अति तीव्र गति से चल रही है तथा शासन प्रशासन भी इस पर मौन हैं। लोगों ने बाजार में ब्रेकर बनाने की मांग किया ताकि दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके। थाना प्रभारी ने संज्ञान लेते हुए लोगों को समझाते हुए जाम को समाप्त कराया।
सड़क हादसों में तीन घायल
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन दोहरीघाट मार्ग पर बुधवार की देर शाम एक ब्यक्ति अपनी माँ के साथ मधुबन से खरीदारी कर अपने घर को जा रहा था कि बाईक अनियंत्रित होने से दोनों घायल हो गए। जिन्हे उपस्थित लोगों ने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। रामजीत गुप्त (30) सागर गुप्त निवासी सूरजपुर अपनी माँ के साथ मधुबन से खरीदारी कर अपने घर को जा रहा था कि मधुबन दोहरीघाट मार्ग पर सिरताज पेट्रोल टंकी के पास एक जानवर आ जाने के कारण बाईक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे माँ बेटे दोनों घायल हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबारी मधुबन मार्ग पर स्थित गंगऊपुर में बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे एक स्कूली छात्र बाइक के टक्कर से घायल हो गया। उसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में रमऊपुर निवासी रामानंद (8) पुत्र नन्द लाल यादव बृहस्पतिवार को दोपहर 12 सड़क पार कर रहा था कि एक बाईक सवार मधुबन से दुबारी को जा रहा था कि अचानक बालक को ठोकर मार फरार हो गया । उपस्थित लोगों ने बच्चे को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।