फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने जेल के अंदर बैरकों आदि का निरीक्षण किया। साथ ही बंदियों के मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। निरीक्षण में कुल 657 कैदी बंद मिले। जिसमें 24 महिलाएं शामिल है। निरीक्षण के दौरान सचिव ने भोजनालय, महिला बैरक, अस्पताल, का निरीक्षण किया और बंदियों से भोजन की गुणवत्ता तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान किसी कैदी ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं किया। इस दौरान छह बंदियों मनीष उर्फ गुड्डू, बवी हरिजन, रमाकांत यादव, रामविलास , युसूफ इदरशी और संतोष राय ने अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने की मांग की। जिस पर सचिव ने प्रार्थना पत्र प्राधिकरण के कार्यालय मे भेजवाने की सलाह दिया। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव ने कैदियों को उनके लाभकारी योजनाओं और उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बाबत जानकारी दी। इस मौके पर जेल अधीक्षक अविनाश गौतम, कारापाल लाल रत्नाकर सिंह, प्रदीप कुमार अस्थाना, डा. मोहम्मद आसिफ नोमानी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें