मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की आजमगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक नगर के हिंदी भवन में गुरुवार को मंडल प्रभारी जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव मौजूद रहे।
बैठक में मुख्य अतिथि ने 27 अक्टूबर 2018 को रमाबाई अंबेडकर पार्क रैली सफल होने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही आगामी 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए निर्देश दिया। कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें और मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए अपने-अपने बूथो तक जाकर काम करें। वहीं राम राजभर ने कहा कि पार्टी में प्राथमिक सदस्य गांव तक सभी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बनाना जरूरी है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के संगठन मंत्री विजय लाल राजभर ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। बैठक में गीता राजभर, सोनू राजभर, राम बचन राजभर, दीनानाथ यादव, शशि कला राजभर, कैलाश राजभर, इंदल राजभर, मार्कंडेय राजभर, पारसनाथ, रामाश्रय पासवान, रजनीश श्रीवास्तव, बड़े लाल चौहान, हरिशंकर राजभर, शिव शंकर यादव, मनोज राव, दीनानाथ यादव आदि मौजूद रहे।