बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के तीन गांवों का जिला कृषि अधिकारी उमेश कुुमार ने बुधवार की शाम चार बजे निरीक्षण किया। ब्लॉक क्षेत्र के सराय सादी गांव के निरीक्षण में शौचालय निर्माण में 295 संख्या के सापेक्ष लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाए गए है। इसमें 115 का फोटो अपलोड हो गया है।वहीं पकड़ी खुर्द गांव में 173 के सापेक्ष 95 प्रतिशत शौचालय पूर्ण होने की स्थिति में रहे। जबकि 162 के फोटो अपलोड हो गए है।मूंजडाड़ में 186 के सापेक्ष 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की स्थिति में रहे। यहां पर 68 फोटो अप लोड हो गये हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शौचालय निर्माण कार्य संतोषजनक मिला। कुछ जगह शौचालय के ऊपर छत के स्थान पर आरसीसी छत के बदले सीमेंट कट्रैन रख कर काम चलाना चाहते थे, उन्हें बताया गया कि आरसीसी का ही छत मानक के अनुरूप है ।