फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल निकेतन क्रासिंग पर बंद हुआ इंजन, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ-इंदारा रेल खंड पर पर बुुधवार की दोपहर एक बजे खंभों से लदी मालगाड़ी का इंजन प्रेशर कम होने से बंद हो गया। इस दौरान 20 मिनट के करीब क्रासिंग बंद रही। चालक के प्रयास पर किसी तरह मालगाड़ी बैक कर वापस स्टेशन पर लाई गई। इसके बाद क्रासिंग खुली और लोगों का आवागमन शुरू हुआ। बाद में रेल इंजन में आई खामी को दूर कर उसे रवाना किया गया। दशहरे की भीड़ में करीब आधा घंटा फाटक बंद रहने से लोग काफी परेशान हुए। कई राहगीर मालगाड़ी के बीच से निकलकर गए। जबकि वाहन सवारों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

सीमेंटेड खंभा लादकर ट्रेन भटनी के लिए रवाना हुई। दो सौ मीटर इंदारा की तरफ जाकर मालगाड़ी का इंजन उस समय खराब हुआ जब बोगियां बाल निकेतन क्रासिंग को पार कर रही थी। इंजन का प्रेशर कम होने के कारण इंजन तो आगे निकल गया था, लेकिन डिब्बा क्रासिंग के सामने पड़ गया। इससे फाटक नहीं खुल सका। फाटक बंद रहने से क्रासिंग में फंसे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ चालक के प्रयास के बाद भी इंजन आगे नहीं बढ़ सका। इस दौरान उसे वापस रिवर्स किया गया, बाद में काफी मशक्कत के बाद इंजन को वापस स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार पर ले जाया गया। जहां टेकभनीशियन ने इंजन में आई खामी को दूर करने के बाद उसे रवाना किया।
दूसरी तरफ 20 मिनट तक रेल फाटक बंद होने से वाहन चालक परेशान दिखे। इस दौरान कुछ लोग मालगाड़ी के ऊपर से निकलते दिखे। इस बावत स्टेशन अधीक्षक जयप्रसाद का कहना है कि इंजन का प्रेशर कम होने के चलते इंजन बंद हो गया था। बाद में उसे दुरस्त कर मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें