फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्दयरोग की चपेट में आ रहे युवा: डा. संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विश्व हृदय दिवस पर शनिवार को गाजीपुर तिराहा स्थित शारदा नारायण अस्पताल में गोष्ठी और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 235 मरीजों की जांच कर उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शारदा नारायण अस्पताल के एमडी डॉ. संजय सिंह ने कहा कि देश में युवा इस बीमारी की जद में आ रहे हैं। इसके पीछे आज की भागदौड़ भरी जिंदगी है। जिससे अवसाद, तनाव के चलते युवा भी इस बीमारी से पीड़ित है। दिल को स्वस्थ्य रखने के लिए युवा और मनुष्य तनाव मुक्त होने के साथ थोड़ा समय व्यायाम के लिए निकालें। साथ ही नमक कम मात्रा में सेवन करें और हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करे। संगोष्ठी के बाद अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 235 मरीजों का निशुल्क ब्लडप्रेशर और शुगर की जांच की गई। इस मौके पर डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. एकिका सिंह, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. गुलाम, डॉ. सतीश, डॉ. पुजा, अजीत सिंह, विपिन सिंह, मनीष शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे। इसीक्रम में मुहम्मदाबाद सीएचसी पर विश्व हृदय दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. ए पी सिंह ने उपस्थित चिकित्सक समेत स्वास्थ्य कर्मियों को हृदय से जुड़ी बीमारियों के बाबत लक्षण तथा उसके निवारण हेतु उपाय बताया। संगोष्ठी में डॉ. अजय यादव, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. तोशी सिंह, सतीश चंद राम, मूरतयादव, राम कुमार यादव, हेमंत भट्ट समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें