मऊ। महिलाओं की समस्याओं और उसके बारे में निस्तारण को लेकर शनिवार को फॉक्सी सोसाइटी द्वारा सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज में ‘नारी स्वास्थ्य पहल’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई।
संस्था की अध्यक्षा डा. कुसुम वर्मा ने छात्राओं को गाइनों संबंधी समस्याओं के साथ माहवारी के समय होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। साथ ही इस समय में सेनेटरी पेड का इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही समय पर माहवारी न आने पर महिला चिकित्सक से सलाह लेने की बात कही। सचिव डॉ. एकिका सिंह ने छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा छात्राओं के ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, हीमोग्लोबिन की जांच की गई। इस मौके पर प्राचार्य मंजू राय सहित स्कूली शिक्षक और छात्राएं मौजूद रही।