फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों ने की निशुल्क यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रक्षा बंधन पर्व पर बीते वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा बहनों के लिए जारी निशुल्क यात्रा का आदेश इस वर्ष भी बरकरार रहेगा। हालांकि शासनस्तर पर इसके लिए स्थानीय परिवहन अधिकारियों को शनिवार को लिखित आदेश मिला। जिसके बाद परिवहन विभाग द्वारा शनिवार की दोपहर 12 बजे से बसें निशुल्क शुरू कर दी गई। इस दौरान पहले दिन विभिन्न रूटों पर शनिवार को 100 से ज्यादा महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की।
विज्ञापन

बताते चले कि पिछले साल प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर्व को और खास बनाने के लिए बीते साल रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पहले दोपहर 12 बजे से अगले दिन शाम 6 बजे तक महिलाओं व युवतियों के लिए रोडवेज की निशुल्क बसों का संचालन किया गया था। इसके तहत इस बार भी रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा देने के लिए शनिवार की सुबह ही लिखित आदेश मिला। जिसके बाद गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर सहित लोकल रूटों पर संचालित 45 बसों में करीब 100 महिलाओं ने निशुल्क यात्रा किया। इस बाबत एआरएम आरएल पाल का कहना है कि रक्षाबंधन पर रविवार को लोकल रूटों पर 15 बसों को संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें