फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का आखिरी सोमवार: गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा ग्रामीण अंचल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में स्थित देवालयों, शिवालयों में सावन मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों के हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से पूरा ग्रामीण अंचल भक्तिभावना से सरोबार रहा। श्रद्घालुओं ने बाबा भोलेनाथ को बेल पत्र और गंगा जल चढ़ाकर मन्नत मांगी। कहीं अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ तो कहीं हरिकीर्तन और ढोलक की थाप पर लोग थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

इंदारा : सावन का अंतिम सोमवार होने के चलते कोपागंज स्थित प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में पूरे दिन श्रद्घालुओं की भारी भीड़ के चलते मेले जैसा माहौल रहा। कांवरियों ने जहां गाजीपुर से गंगा जल लाकर भगवान शंकर के मंदिर और इंदारा गांव स्थित दुर्गा मंदिर, महुंआर गांव स्थित पवहारी बाबा के मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से ही हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारे के बीच कांवरियों ने जलाभिषेक किया। इसी कड़ी में जयरामगढ़ स्थित शिव मंदिर पर भी भक्तों का तांता लगा रहा। मधुबन के शिवपुर पांती गांव स्थित शिवमंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को को शिव भक्तों ने मत्था टेककर भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारे के साथ परिसर गूंजता रहा। पिपरीडीह : क्षेत्र के बढुआगोदाम, कहिनौर, पिपरीडीह, उस्मानपुर, खरगजेपुर, भार सहित विभिन्न गांवों में स्थित शिव मंदिरों और मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। श्रद्घालुओं के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।
अमिला : कांवरिया सेवा शिव के धाम के तत्वावधान में क़स्बा पश्चिम तरफ स्थित अंबेडकर चौक पर स्टाल लगाकर चना, मूंगफली, रस से कावरियों की सेवा लोगो ने किया। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर अमिला क़स्बा स्थित शिव मंदिर पर रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। शिव मंदिर परिसर में मंडप बनाकर सभी देवी देवता का चित्र स्थापित कर रामायण का विधिविधान से पूजन किया गया। 24 घंटे के उपरांत समापन होगा। हवन पूजन व प्रसाद का वितरण होगा। इस मौके पर सितारा, अजय कुमार गुप्त, प्रेमचंद गुप्त, अजयगुप्ता, अमित, संदीप, मिश्री, गोल्डन, हिमांशु, गोलू आदि उपस्थित रहे। नदवासराय इलाके से सैकड़ों की संख्या में कांवरिए दोहरीघाट सरयू तट से जल भरने के उपरांत पैदल चलकर गोठा, कुुसुम्हा, अहिरानी, बरकोला, चुम्मानार, अमिला, बोझी, पिउवाताल के रास्ते नदवासराय पदयात्रा कर देवलास (देवल बाबा ) शिव मंदिर पर जल चढ़ाने गए। इस अवसर पर सुरेश, बेचई यादव, रामगुलाम यादव, प्रकाश, विजयमल, अजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रतनपुरा : सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रविवार को क्षेत्र के दर्जनों गांवों से सैकडो की संख्या में बलिया जल लेने गए श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के गाढ़ा, नगंवा, सिधवल, जोगापुर, दतौड़ा, अस्पताल रतनपुरा शिव मंदिर पर विधि विधान से जलाभिषेक किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया। भारी संख्या में आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें