फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस पर आरोप लगाकर शिक्षकों ने किया धरना प्सदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपद इकाई द्वारा शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर मांगों को लेकर जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने संगठन के जिलाध्यक्ष जयनरायन द्विवेदी की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया। पूरे जनपद के शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर सुबह साढे़ दस बजे से अपराह्न साढे़ तीन बजे तक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर विभिन्न तरह के आरोप लगाए।
विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जय नरायन द्विवेदी ने कहा कि पेंशन प्रत्येक शिक्षक से जुड़ा प्रश्न है। लंबे समय तक सेवा करने के पश्चात पेंशन न मिलना शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय है। उन्हों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग किया। सदस्य राज्य कार्यकारिणी देव भाष्कर तिवारी ने वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने वित्त विहीन शिक्षकों को न्यूनतम 25 हजार प्रतिमाह वेतन दिए जासने की मांग किया। वरिष्ठ शिक्षक नेता हरिनाथ सिंह ने 1 जनवरी 2016 से पूर्व के सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन पुनरीक्षण की मांग किया। वक्ताओ ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक निरीक्षण की आड़ में शिक्षकों को प्रताड़ित करने का काम कर रहें है। धरना को कोषाध्यक्ष रामानंद यादव, दीन दयाल राय, सत्य प्रकाश राय, संजय कुमार यादव, नित्यानंद तिवारी, ऋषिकेश पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान सूर्य प्रकाश राय, चंद्रभूषण सिंह, रवींद्रनाथ तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, अनील कुमार सिंह, नित्या राय आदि रहे। संचालन जिलामंत्री चंद्रभूषण राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें