सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सूरजपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मधुबन विधानसभा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद ने कहा कि सरकार जमीनी स्तर पर किसानों के उत्थान के लिए योजनाएं बना रही है।भाजपा ने किसानों के ऋण माफी के वायदे को पूरा कर बैंकों के ऋण से मुक्त कराया। सरकार फसलों पर सब्सिडी किसानों के खातों में सीधे भेजी जा रही है।कहाकि खेती और किसान भाजपा सरकार के उच्च प्राथमिकता मे हैं। किसानो की आय दुगुना लक्ष्य हासिल करने के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने खरीफ के 14 फसलो के समर्थन मूल्य की लागत का डेढ़ गुना तय करके अपना चुनावी वायदा पूरा किया है। किसान बीमा, शत-प्रतिशत धान की खरीदारी, खाद, बीज, कृषि उपकरण पर किसानों की सब्सिडी सहित प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ किसानों को दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अवधेश राय, संतोष राय, अखिलेश तिवारी, राकेश मिश्र, संतोष सिंह, प्रवीण गुप्ता, विकास वर्मा, बेदाना सोनकर, जलज सिंह, डॉ. रविंद्र सिंह, आनंद सिंह, राधेश्याम, श्रीकांत श्रीवास्तव, सोनू, नरेंद्र मल्ल, रमेश यादव, सूरज, शशि आदि शामिल रहे।