फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन देने में मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट पर सोमवार को नगर पालिका के वार्ड नंबर-3 रामपुर चकिया की काफी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। साथ ही उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान महिलाओं ने अधिकारियों से बताया कि कोटेदार राशन देने में मनमानी करते हैं। मांग किया कि हमारे कार्ड को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाए। महिलाओं ने बताया कि हम सभी के पात्र गृहस्थी के कार्डधारक हैं। सभी को सलेमपुरा दुकान से राशन मिलता है। लेकिन यहां के कोटेदार राशन देने में हमेशा मनमानी करते हैं। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई लेकिन कोई समाधान नही निकला। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रुप से सोनी, शिवकुमारी, रेशमी, गुलाबी, निर्मला ,मीना देवी, सकीना, माया, जरीना, कनकलता, रीता, पूनम देवी, सीमा, कुसुम, बदामी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें