घोसी। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पिढ़वल मोड़ के पास अवैध रूप से एक ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले जा रही हरी लकड़ी को जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस सोमवार की सुबह क्षेत्र में गस्त कर रहेे थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि पिढ़वल मोड़ की तरफ से एक ट्रैक्टर पर अवैध लकड़ी बेचने के लिए ले जाया जारहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब वाहन को रोका तो ट्रेक्टर चालक वाहन छोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने पीछाकर पकड़ लिया। जहां पुलिस ने वाहन सहित लकड़ी को जब्त कर कोतवाली ले आई। उधर पुलिस पूछताछ में पकड़े दोनों तस्कर की पहचान हाजीपुर निवासी चंद्रशेखर पुत्र देवनाथ तथा पिंटू शर्मा पुत्र मुंसफ विश्वकर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।