फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप: दूसरे दिन भी भटकते रहे खाताधारक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में आग लगने की घटना के दूसरे दिन तक कोई व्यवस्था सुचारू न होने से खाताधाकर काफी परेशान नजर आए। बैंक में काम न होने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

खाताधारक अपने अपने पासबुक आदि को हाथ में लेकर इधर-उधर भटक रहे थे, लेकर दूसरे तरफ बैंक कर्मचारी भी यह बताते हुए परेशान थे, कि आग कैसे लगी , यह कब तक ठीक हो जाएगी । बैंक बंद होने के बाद भी बैंक के आस पास खाताधारकों की काफी भीड़ लगी रही । इस संबंध में खाता धारक सुरेश राम का कहना था कि मेरी लड़की की शुक्रवार के दिन शादी है पैसा नहीं मिल पाएगा तो हम क्या करगें। इसीक्रम में सुशीला सिंह ने कहा की मेरे लड़के की तबियत खराब है मुझे बच्चे को लेकर बनारस उपचार के लिए जाना आवश्यक है । मेरे पास तो एटी एम कार्ड भी नहीं है नहीं है कि उसका उपयोग कर रुपया निकाल सकें। जबकि प्रबंधक शिवशंकर प्रसाद ने संपर्क करने पर बताया कि एक सर्वर मशीन तो रात तक आकर लग जाएगी । शेष मशीने गुरुवार तक आ पाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोमवार से बैंक का सिस्टम सुचारुरुप से काम करने लगेगा। बताते चले कि सोमवार की रात बैंक के अंदर जहां से सभी मशीने लगाई गई थी , उस केबिन में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग जाने से सभी मशीनें जल गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें