फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकुलपूरा-सादीपुर मार्ग बदहाल, आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के गोकुलपूरा से सादीपुर गांव जाने वाला मुख्य मार्ग की बदतर हालत को लेकर ग्रामीण खासे परेशान हैं। लोग कई बार इन मार्गों को दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं, इसके बावजूद भी सड़क को मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। सड़क मार्गो के बीच में कुछ जगहों पर गहरे गहरे गढ़ढे बनने से राहगीर सहित वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे है।
विज्ञापन

बताते चले कि दो किमी लंबे गोकुलपूरा- सादीपुर मार्ग का निमार्ण करीब दो दशक पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा लाखों की कीमत से कराया गया था। लेकिन बीते सालों में एक बार भी मरम्मत कार्य न करने के चलते वर्तमान में सड़क की हालत बेहद जर्जर है। यहां के कई गांवों के मार्ग तो इस कदर खराब हैं कि लोगों का वाहन सहित तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसी प्रकार की हालत कई अन्य मार्गों की जगह जगह पर हो रही है। गांव वासी शक्ति सिंह, धर्मेंद्र सिह, राजेंद्र, ,बीड़ी सिह, रामप्रवेश, बबलू आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव के रास्ते पूरी तरह से खराब हैं। कई बार लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इससे कोई लाभ नहीं हुआ है। इन मार्गो की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें